काशीपुर: खंभे से टकराई आर्किटेक्ट की बाइक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक निजी कंपनी में कार्यरत आर्किटेक्ट की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस 108 ने से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जनपद पौड़ी …

काशीपुर, अमृत विचार। एक निजी कंपनी में कार्यरत आर्किटेक्ट की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस 108 ने से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जनपद पौड़ी ब्लॉक धूमाकोट के ग्राम पीपली निवासी राजे सिंह रावत (25) पुत्र सतेंद्र सिंह रावत का ‌परिवार पीरूमदारा के मानसरोवर कॉलोनी में रहता है। वह रामनगर की एमएस एसोसिएट्स में आर्किटेक्ट के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह अपने ताऊ के घर आया था। देर रात वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। पीरूमदारा के पास घने कोहरे के चलते उसकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। भीषण दुर्घटना के चलते उसकी बाइक चकनाचूर हो गई।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 के चालक ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन भी है।

संबंधित समाचार