हल्द्वानी: बारिश के बीच लोगों के बीच जनसंपर्क के लिए पहुंचे सुमित
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने बुधवार को बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने सब्जी मंडी, नया बाजार, मीरा मार्ग, साहूकार लाइन, होलिका ग्राउंड, सिंधी चौराहा, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी चौराहे समेत वार्ड 28 के अंतर्गत एफटीआई, वार्ड 18 के अंतर्गत मुनगली गार्डन, भोलानाथ बगीचा, रमन मार्केट, रिफ्यूजी क्वार्टर आदि क्षेत्रों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने बुधवार को बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने सब्जी मंडी, नया बाजार, मीरा मार्ग, साहूकार लाइन, होलिका ग्राउंड, सिंधी चौराहा, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी चौराहे समेत वार्ड 28 के अंतर्गत एफटीआई, वार्ड 18 के अंतर्गत मुनगली गार्डन, भोलानाथ बगीचा, रमन मार्केट, रिफ्यूजी क्वार्टर आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जनहित कार्यों को बढ़ावा देंगे।
हल्द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि इस समय उन्हें लोगों के प्यार और सहयोग की जरूरत है। इसलिए उनका मतदान काफी अनमोल है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हल्द्वानी की सेवा में एक जनसेवक के रूप में समर्पित रहकर यहां के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
जन समस्याओं और लोगों के अधिकारों की लड़ाई वह हमेशा लड़ेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। कहा कि आज भाजपा के राज में महंगाई आसमान छू रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इन सबके बीच आम आदमी पिस रहा है और इसके लिए राजनीतिक परिवर्तन जरूरी है।
इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया और बड़े-बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। हमेशा इस दौरान पार्षद इमरान खान, संजू पाना, कैलाश साह, पंडित मदन मोहन जोशी, कमल मेहरा, जीवन कार्की, नवीन पांडे, अभिषेक मिश्रा, मोहन आर्य, जयकरन, जगमोहन बगड़वाल, बब्लू रावत, प्रिया गुप्ता, गोपाल बोरा, सीमा बिष्ट, काजल बोरा, पार्वती देवी, मीना आर्य, कमला, हेमा, काजल राठौर, चंपा देवी, अपर्णा, इंदु, हंसी नेगी, रिया प्रजापत आदि मौजूद रहीं।
