लखनऊ: चेकिंग के दौरान पुलिस को बैंक मैनेजर की कार से मिले छह लाख रुपये नगद
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग की ओर से बिना वैध दस्तावेज 50 हजार रुपये से अधिक नगद लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसे देखते हुए राजधानी पुलिस की ओर से थाना सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। चारबाग रेलवे स्टेशन के पास फार्च्यूनर …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग की ओर से बिना वैध दस्तावेज 50 हजार रुपये से अधिक नगद लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसे देखते हुए राजधानी पुलिस की ओर से थाना सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
चारबाग रेलवे स्टेशन के पास फार्च्यूनर कार में रखे थे रुपए
इसी क्रम में बुधवार को हुसैनगंज पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर लोको चौकी के सामने एक फॉर्च्यूनर कार (यूपी 32 डीयू 0200) से 6 लाख रुपये नगद बरामद किये। कार चालक द्वारा समुचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके, जिसके कारण मौके पर मौजूद आयकर विभाग की टीम ने नगद का जब्त कर लिया है।
वहीं कार मालिक सुशांत गोल्फ सिटी थानांतर्गत बी तुल्स्यानी गोल्फ ब्यू अपार्टमेंट निवासी वरुण श्रीवास्तव व उनके ड्राइवर आलमबाग थानांतर्गत मधुवन नगर निवासी मो. अजमल खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
कार में बैठे बैंक मैनेजर पुलिस को नहीं दे सके रुपयों का ब्यौरा
मामले की जानकारी देते हुए हुसैनगंज थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को चारबाग स्टेशन के समीप लोको चौकी के समक्ष वाहन चेकिंग की जा रही है।
एक फॉर्च्यूनर कार को रोका गया, तो उसमें 6 लाख रुपये नगद मिले। कार में बैठे व्यक्ति वरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर हैं और क्लाइंट का पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहे हैं। पर वे पैसे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पैसे को जब्त कर दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
यह भी पढे़ं: गोरखपुर: सीएम योगी ने कलाकारों व कलाकार संगठनों से किया वर्चुअल संवाद, कही यह बड़ी बात
