गौतमबुद्धनगर के हिंडन विहार सोसाइटी के नागरिक नाराज, नहीं करेंगे मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर के हिंडन विहार सोसाइटी में रह रहे नागरिक इस बार खासे नाराज दिख रहे हैं। यहां के निवासियों ने इस बार यूपी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। नागरिकों ने कहा कि यहां पर जगह जगह सीवर ओवर फ्लो हो रहे हैं तो वहीं जगह जगह खंबों पर तार …

गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर के हिंडन विहार सोसाइटी में रह रहे नागरिक इस बार खासे नाराज दिख रहे हैं। यहां के निवासियों ने इस बार यूपी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। नागरिकों ने कहा कि यहां पर जगह जगह सीवर ओवर फ्लो हो रहे हैं तो वहीं जगह जगह खंबों पर तार लटके हैं जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां के लोग अभी तक बुनियादी सुविधाओं की राह ही तक रहे हैं।

हिंडन विहार कालोनी के निवासियों ने कहा कि वो नोएडा विकास प्राधिकरण से शिकायत करते करते थक गए हैं लेकिन उनकी शिकायतों का अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने भी आजतक हम लोगों की शिकायतों का निस्तारण नहीं किया है। निवासियों ने कहा कि ये ही वजह है कि इस बार हम लोग वोट नहीं डालेंगे और मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए सोसाइटी के लोगों ने बाकायदा मतदान के बहिष्कार का एक बैनर भी लगा दिया है। इस कालोनी में करीब 1700 फ्लैट हैं जिसमें कुल आठ हजार लोग रहते हैं। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या आठ हजार के करीब है।

यह भी पढ़ें: 

दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 25 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले, सपा के इतने प्रत्याशी हैं दागी!

 

संबंधित समाचार