गुरमीत- देबिना के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक्टर ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी
मुंबई। टेलीविजन के पर्दे की मशहूर राम-सीता की जोड़ी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने बुधवार को अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दोनों ने बताया कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। इस सेलेब्रिटी जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि तीन …
मुंबई। टेलीविजन के पर्दे की मशहूर राम-सीता की जोड़ी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने बुधवार को अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दोनों ने बताया कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है।
इस सेलेब्रिटी जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि तीन बनने के रास्ते में…चौधरी जूनियर आ रहे हैं। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में देबिना एक खूबसूरत ब्लैक ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, गुरमीत को भी ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है।
उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा कि ओह माय गॉड ओह माय गॉड। दोनों को हार्दिक शुभकामनायें। दोनों को मेरा प्यार और शुभकामनायें। मौनी के अलावा, रश्मि देसाई, अर्जुन बिजलानी, तनाज ईरानी, नेहा सक्सेना ने भी गुरमीत-देबिना को बधाई दी है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका तुलसी कुमार ने भी दोनों को बधाई दी है। गौरतलब है कि गुरमीत हाल ही में तुलसी के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आये थे।

अक्षरा हासन, करिश्मा शर्मा, माही विज, असीस कौर और हर्ष लिंबाचिया जैसे इंडस्ट्री के उनके कई दोस्तों और सहकर्मियों ने भी इस सेलेब्रिटी दंपति को बधाई दी है। इनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इनके चाहने वालों के बधाई संदेश का भी तांता लगा हुआ है।
