रामपुर : प्रियंका गांधी का रोड शो, काफिले पर बरसे फूल
रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पर रामपुर वालों ने दिल खोलकर फूल बरसाए। प्रियंका गांधी गुरुवार को करीब 11:30 बजे रामपुर पहुंची और शाहबाद गेट से हाथी खाना चौराहा तक पैदल चलीं। हाथी खाना चौराहा से वह अपनी कार में सवार हुईं उनके साथ कांग्रेस के …
रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पर रामपुर वालों ने दिल खोलकर फूल बरसाए। प्रियंका गांधी गुरुवार को करीब 11:30 बजे रामपुर पहुंची और शाहबाद गेट से हाथी खाना चौराहा तक पैदल चलीं। हाथी खाना चौराहा से वह अपनी कार में सवार हुईं उनके साथ कांग्रेस के रामपुर शहर प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी कार पर सवार हुए। प्रियंका गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए नसरुल्लाह खां चौराहे तक पहुंची और इसके बाद कार में बैठकर नूरमहल आ गईं। नूरमहल से बिलासपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।
प्रियंका गांधी शहर से कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रामपुर आई थीं। गुरुवार को सुबह 9:30 बजे गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करना थी लेकिन, देर से आने के कारण वह सीधे शाहबाद गेट पहुंचीं इससे पहले कांग्रेसियों ने कोसी पुल पर उनका स्वागत किया। शाहबाद गेट पर अपनी गाड़ी से उतरकर वह लोगों के बीच पहुंचीं और कांग्रेस की नीतियों को बताया और नवेद मियां को वोट देने का आह्वान किया।
शाहबाद गेट से कुछ आगे बढ़ने पर प्रियंका सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुंच गईं और उनसे बतियाते हुए बच्चों को दुलारा और ब्रेसलेट दिए। इस दौरान कांग्रेसी प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद और नवेद मियां जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। काफिले के आगे ढोल नगाड़े बजते चल रहे थे। नगर पालिका परिषद होते हुए प्रियंका गांधी और नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां हाथी खाना चौराहा तक पहुंचे। हाथीखाना चौराहा पहुंचने पर प्रियंका गांधी और नवेद मियां कार में सवार हो गए और कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान फोटो खींचने को लेकर प्रेस छायाकार आपस में भिड़ गए। राजकीय हामिद इंटर कालेज के सामने से काफिला गुजरने पर नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने प्रियंका गांधी के कान में बताया कि यह कालेज उनके परदादा के नाम पर है। हामिद इंटर कालेज के सामने भी छतों से महिलाओं ने प्रियंका गांधी और नवेद मियां पर फूलों की वर्षा की। कोतवाली के बाजार अब्दुल्लाह गंज, कोतवाली के सामने, बाजार नसरुल्लाह खां में प्रियंका गांधी और नवेद मियां पर फूलों की खूब बारिश हुई। रोड शो के दौरान शहर को बैनर और हरे, केसरी और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था।
ये भी पढ़ें :- पापों से मुक्ति व कष्टों के निवारण के लिए लिया जाता है जया एकादशी का व्रत
बाजार नसरुल्लाह खां पहुंचने पर प्रियंका गांधी बेगम नूरबानो के साथ कार में बैठ गईं उनके साथ नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी बैठे और नूरमहल पहुंच गए। रोड शो में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मिलक प्रत्याशी कुमार एकलव्य, मुतीउर रहमान खां उर्फ बब्लू, अरशद अली खां गुड्डू,मामून शाह खां, नोमान खां, अदील मियां, काशिफ खां, अली अब्बास, अब्दुल जब्बार खां, विधायक इजहारुल हुसैन, जिला प्रभारी चौधरी असलम मियां, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, अकरम सुल्तान खां, शारिब अली खां, बाबर अली खां समेत हजारों लोग शामिल रहे।
रामपुर पहली बार आईं प्रियंका, जोरदार स्वागत
नवाब परिवार के गांधी परिवार के आजादी पूर्व से गहरे रिश्ते रहे हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी रामपुर कई बार आ चुके हैं। लेकिन, प्रियंका गांधी के पहली बार रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ और वह पहली बार नूरमहल पहुंची। इससे पहले उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी रामपुर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें :- रायबरेली: सपा के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, हुआ स्वागत
