आजमगढ़: ससुराल के लिए निकले युवक का, 5 दिन बाद नदी में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। चकबारी गांव में शुक्रवार की सुबह तमसा नदी में 5 दिन से लापता युवक का शव बहा मिला। ग्रामीणों ने शव की मिलने की खबर निजामाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। लोगों के मुताबिक जानकारी मिली है। कि युवक ससुराल जाने के …

आजमगढ़। चकबारी गांव में शुक्रवार की सुबह तमसा नदी में 5 दिन से लापता युवक का शव बहा मिला। ग्रामीणों ने शव की मिलने की खबर निजामाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

लोगों के मुताबिक जानकारी मिली है। कि युवक ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। नदी पर बना पुल पर उसकी बाइक और जूता मिला था। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव का रहने वाला युवक की पहचान अशोक यादव के 35 साल के पुत्र त्रिवेणी है। जो सोमवार की शाम घर से ससुराल निजाबामाद थाना क्षेत्र के चकबारी गांव के लिए घर से निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। पुल पर उसकी बाइक व एक जूता मिला था।

जिसके बाद लोग आशंका जता रहे थे कि वह नदी में गिर गया हो। पुलिस ने गोताखोर व साथ गांव के लोगों के नदी में अशोक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला था, अशोक के लापता होने से परिवार के लोग परेशान थे।

शुक्रवार की सुबह चकबारी गांव में घटना स्थल के पास तमसा नदी में अशोक उतराया हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार के लोग रो रोकर बेहाल हैं।

यह भी पढ़े- जानिए क्यों और कब हुआ था हैंड सैनिटाइजर का अविष्कार?

संबंधित समाचार