हल्द्वानी: इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर का माल देने के नाम पर की ठगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर के माल देने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मल्ली बमौरी निवासी दीपांकर सिंह गुंजियाल पुत्र महेंद्र सिंह गुंजियाल ने अंकित अरोरा, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर के माल देने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मल्ली बमौरी निवासी दीपांकर सिंह गुंजियाल पुत्र महेंद्र सिंह गुंजियाल ने अंकित अरोरा, संजय कोरंगा व त्रिलोक सिंह बिष्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है
। दीपांकर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर खोलने के लिए उसने आस्था विहार पनचक्की निवासी संजय सिंह कोरंगा को 14,85,000 और अंकित को 16,85,000 रुपये दिए थे और इसके बदले इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर खोलने से पहले सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। जब माल और पैसा नहीं नहीं मिला तो संजय सिंह कोरंगा व अंकित अरोड़ा निवासी शान्ति नगर नैनीताल रोड रुपये वापस करने के लिए शपथ दिया।
बावजूद इसके पैसा नहीं मिला। दबाव पर अंकित ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। आरोपी अब पैसे वापस करने से मुकर गए हैं। रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए इकरारनामे में अंकित की तरफ से त्रिलोक सिंह बिष्ट ने गवाह थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
