बागेश्वर: गरुड़ में मानव तस्करी का शिकार बनने से बची युवती
बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में एक युवती मानव तस्करी का शिकार होने से बच गई। जागरूक युवकों ने मुरादाबाद के युवक के घर से स्थानीय युवती को बरामद किया तथा बैजनाथ पुलिस को सोंप दिया। बाद में युवती द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने की बात कही जिस पर पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया …
बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में एक युवती मानव तस्करी का शिकार होने से बच गई। जागरूक युवकों ने मुरादाबाद के युवक के घर से स्थानीय युवती को बरामद किया तथा बैजनाथ पुलिस को सोंप दिया। बाद में युवती द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने की बात कही जिस पर पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
बैजनाथ थाना अंतर्गत गांवों में फेरी लगाकर कुकर सही करने वाला एक युवक किराये पर रहता है। आसपास के लोगों को गुरूवार की सायं पता चला कि वह एक युवती को लेकर कमरे में आया है जिस पर जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, अखिल जोशी आदि फेरी वाले के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि युवक बागेश्वर से एक युवती को लेकर अपने घर आया है पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पूर्व में भी इसे लेकर अपने घर लाया था।
इस पर दोनों ने युवक व युवती को सुरक्षित कमरे में रखकर इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने महिला पुलिस को मौके पर भेजा तथा युवती को लेकर थाने आए व इसकी सूचना परिजनों को दी कुछ देर बाद युवती के परिजन पहुंच गए। युवती ने पूछताछ में बताया कि युवक ने उसे स्वयं को स्थानीय निवासी होते हुए अपना नाम अजय आर्या बताया था जबकि वह दूसरे धर्म का था। हालांकि युवती ने लोकलाज के चलते प्राथमिकी लिखाने से मना कर दिया जिस पर पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।
