शाहजहांपुर: भाजपा की सरकार में माफियाओं की हेकड़ी निकल गई-अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, निगोही, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधों का खात्मा हुआ तो माफियाओं की हेकड़ी निकल गई। सबका साथ और सबका विकास हुआ तो कानून का राज स्थापित हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को तिलहर विधानसभा में निगोही के डंडिया बाजार में जनसभा को संबोधित कर …

शाहजहांपुर, निगोही, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधों का खात्मा हुआ तो माफियाओं की हेकड़ी निकल गई। सबका साथ और सबका विकास हुआ तो कानून का राज स्थापित हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को तिलहर विधानसभा में निगोही के डंडिया बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। पांच साल में योगी ने माफिया को प्रदेश से भगाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि योगी के राज में कानून का राज स्थापित हुआ, लेकिन यदि धोखे से अखिलेश बाबू सीएम बन गए तो आजम, अतीक, मुख्तार जेल में रहेंगे क्या? आप चाहते हैं कि ये जेल में रहे तो कमल के फूल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना होगा। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखना मोदी जानते हैं।

दस साल तक केंद्र में सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकार रहीं। मनमोहन की सरकार में आए दिन पाक प्रेरित आतंकी देश में घुस आते थे और जवानों के सिर काटते थे। हमारी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुसकर मारने का काम किया है, क्योंकि अब देश में सपा-बसपा-कांग्रेस की नहीं भाजपा की सरकार है। भाजपा ने अच्छे-अच्छों की हेकड़ी निकालने का काम किया है।

संबंधित समाचार