बहराइच: दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नामांकन के अंतिम दिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में अब 72 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने भाग्य का फैसला 27 फरवरी को मतदाता करेंगे। जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए विभिन्न पार्टियों के 90 उम्मीदवारों …

बहराइच। नामांकन के अंतिम दिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में अब 72 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने भाग्य का फैसला 27 फरवरी को मतदाता करेंगे।

जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए विभिन्न पार्टियों के 90 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। दो दिन पूर्व 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था। वहीं शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

ऐसे में विभिन्न पार्टियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 72 हो गई है। अब 27 फरवरी को होने वाले मतदान केंद्र जिले के मतदाता मतदान करेंगे।

यह भी पढ़े- UP Election 2022: संत परमहंस और इकबाल अंसारी ने सीएम योगी को दोबारा CM बनाने के लिए मांगी दुआ

संबंधित समाचार