Salaam Venky: काजोल ने की अपनी अगली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की अनाउंसमेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘त्रिभंग’ के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्मकार काजोल ने अपनी अगली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही हैं। काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। View this post on Instagram A post shared …

मुंबई। फिल्म ‘त्रिभंग’ के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्मकार काजोल ने अपनी अगली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही हैं। काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ फिल्म के मुहुर्त की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें काजोल के किरदार की भी झलक मिलती है। तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा कि आज हम ऐसी कहानी का सफर शुरू कर रहे है, जिसे बताने की बहुत जरूरत थी। एक ऐसा रास्ता, जिस पर चलना जरूरी था और एक ऐसी जिंदगी, जिसका जश्न मनाना चाहिए। सलाम वेंकी की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने का इंतजार है।

‘सलाम वेंकी’ की मेकिंग सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवार और वर्षा कुकरेजा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और किरदारों से प्रेरित है। सलाम वेंकी में काजोल एक मां का किरदार निभा रही हूं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझती है।

पढ़ें- The Fame Game: माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार