रायबरेलीः मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, 22 गोवंशीयों की मौत
रायबरेली। गोवंश की तस्करी खत्म नहीं हो रही है। खीरों में एक माह पहले ग्रामीणों ने मवेशी लदे ट्रक को पकड़ा था तो वहीं शनिवार को गदागंज क्षेत्र अंतर्गत गोविंद पुर माधव गांव के किनारे मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। इसमें 22 गोवंशीय की मौत हो गई। जबकि चार को गोशाला पहुंचाया गया। हादसे …
रायबरेली। गोवंश की तस्करी खत्म नहीं हो रही है। खीरों में एक माह पहले ग्रामीणों ने मवेशी लदे ट्रक को पकड़ा था तो वहीं शनिवार को गदागंज क्षेत्र अंतर्गत गोविंद पुर माधव गांव के किनारे मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। इसमें 22 गोवंशीय की मौत हो गई। जबकि चार को गोशाला पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और तस्कर फरार हो गए।
शनिवार सुबह गोविंद पुर माधव गांव में गंदा नाला के पास बैलों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में भूसे की तरह मवेशी भरे गए थे। इस कारण ट्रक के पलटने से अधिकतर की मवेशियों की मौत हो गई। यह ट्रक ऊंचाहार होकर इलाहाबाद जा रहा था।
हादसे के बाद पशु तस्कर और चालक भाग गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी तथा उसके बाद रेस्क्यू को शुरू किया गया। 24 मवेशी मृत मिले तथा चार को गोशाला भेजा गया। गदागंज चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि मवेशी से भरा ट्रक पलटा है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े- सीतापुर: पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार बालक की मौत, नौ अन्य घायल
