बहराइच: वृद्ध को सांड ने सींग से ऊपर उछाला, नीचे गिरते ही बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बिराहीमडीहा गांव निवासी वृद्ध को सांड ने सींग में उठाकर ऊपर फेंक दिया। नीचे गिरते ही चोट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्र में छुट्टा मवेशी आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए थे, लेकिन अब लोगों को जान भी …

बहराइच। बिराहीमडीहा गांव निवासी वृद्ध को सांड ने सींग में उठाकर ऊपर फेंक दिया। नीचे गिरते ही चोट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्र में छुट्टा मवेशी आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए थे, लेकिन अब लोगों को जान भी गंवानी पड़ रही है।

ताजा मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के बिराहीम डीहा गांव की है। गांव निवासी राम नरेश पाल (72) वर्ष के घर के सामने शुक्रवार रात एक बजे के आसपास दो सांड आपस में लड़ रहे थे। ऐसे में वृद्ध ने दूसरे की मदद से सांड को भगाने के लिए उठे। सांड के नजदीक पहुंचते ही वृद्ध को सींग में टांगते हुए ऊपर उछाल दिया।

लगभग पांच फीट के ऊंचाई से वृद्ध नीचे गिरा। चोट लगने से मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। वहीं साथी मौके से फरार हो गया। सांड के हमले में वृद्ध की मौत से परिवार के लोग जहां विलख रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की शिथिलता के चलते छुट्टा मवेशी जान ले रहे हैं। लेकिन उन्हें पकड़वाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

सड़क और गांव में है भीड़
शासन ने छुट्टा मवेशियों को पकड़कर नजदीकी गोशाला और कांजी हाउस में बांधे जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिले में काफी संख्या में छुट्टा मवेशी सड़क पर और गांव में नुकसान पंहुचा रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन होगा, यह अधिकारी ही बताएं।

यह भी पढ़ें:-पीएमके ने की सरकारी चिकित्सकों के लिए 50 प्रतिशत मेडिकल सीट सुनिश्चित करने की अपील

संबंधित समाचार