रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल करेंगे बाराबंकी में दो जनसभाएं
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जिले में दो जनसभाएं करेंगे। इन दोनों सभाओं के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। दोनों स्थानों पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय आनंद बाजपेई ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अपरान 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के यूनियन …
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जिले में दो जनसभाएं करेंगे। इन दोनों सभाओं के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। दोनों स्थानों पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय आनंद बाजपेई ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अपरान 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज स्थित मैदान पर पहुंचेंगे जहां वे पार्टी उम्मीदवार शरद अवस्थी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामनगर की सभा के बाद हैदर गढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित दशहरा बाद के मैदान पर पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी उम्मीदवार दिनेश रावत के समर्थन में अपराहन 2:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही जनसभाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए मंच का निर्माण कराया गया है। हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है।
यह भी पढ़ें:-ट्रेन में हैवानियत: पैंट्री कार में चीखती रही महिला, हवस का शिकार बनाता रहा वेंडर, बदहवास हालत में उतरी भोपाल स्टेशन
