मुरादाबाद : छात्रवृत्ति आवेदनों में त्रुटियों की भरमार, छात्रों को शासन ने दिया एक और मौका
मुरादाबाद, अमृत विचार। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। लेकिन, आवेदन में त्रुटियों की भरमार है। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदन पत्र में अंकित त्रुटियों व सन्देहास्पद डाटा को छात्रों द्वारा सही करने का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे छात्र 21 फरवरी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। लेकिन, आवेदन में त्रुटियों की भरमार है। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदन पत्र में अंकित त्रुटियों व सन्देहास्पद डाटा को छात्रों द्वारा सही करने का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे छात्र 21 फरवरी तक गलतियों को सुधार सकते हैं। अधिकारी की माने तो मार्च में होली के बाद तीसरे चरण में छात्रवृत्ति का पैसा वितरित किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा संशोधन के लिए 21 फरवरी तक पोर्टल खोला जायेगा। इस दौरान सन्देहास्पद डाटा, छात्रों एवं विद्यालयों के लॉगिन समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति सम्बन्धी जानकारी बेवसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। जहां छात्रों द्वारा त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार किया जायेगा।
ये भी पढ़ें :- मुरादाबाद : छात्रों ने रंगोली बनाकर दिया मतदान करने का संदेश
संशोधन के उपरान्त छात्र व छात्राओं द्वारा आवेदन को पुनः सबमिट किया जायेगा एवं हार्ड कापी आवश्यक प्रमाणपत्रों को शैक्षिक संस्थान व विद्यालय में जमा किया जायेगा। विद्यालय द्वारा मिलान के उपरान्त डाटा पुनः ऑनलाइन 24 फरवरी तक सत्यापित करते हुए हार्ड कापी विभाग को उपलब्ध करायी जायेगी।
