रुद्रपुर: दवाई लेकर घर जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश
काशीपुर, अमृत विचार। बीती देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने बहन के साथ दवाई लेकर घर जा रही एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में युवती का मोबाइल टूट गया। पीड़िता ने …
काशीपुर, अमृत विचार। बीती देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने बहन के साथ दवाई लेकर घर जा रही एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
छीनाझपटी में युवती का मोबाइल टूट गया। पीड़िता ने रात में ही कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला थाना साबिक निवासी बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा बीती देर रात करीब 10:30 बजे अपनी बहन के साथ मदर कॉलोनी से दवाई लेकर घर वापस लौट रही थी।
इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अगुवा करने की कोशिश की। छात्रा व उसकी बहन ने विरोध किया तो युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में युवती का मोबाइल भी टूट गया। पीड़िता ने बताया कि उसने एक युवक को पहचान लिया है। वह कॉलेज आते-जाते समय भी उसका पीछा करता है। पीड़िता छात्रा रात में ही परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
