कुशीनगर में हैंड ग्रेनेड फटने से फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मागी भगवानपुर में हैंड ग्रेनेड बम फटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताते चलें कि ग्रामसभा मागी भगवानपुर में रज्जाक अंसारी पुत्र नसीम अंसारी के घर के पीछे शनिवार की दोपहर दो बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। धमाके की …
कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मागी भगवानपुर में हैंड ग्रेनेड बम फटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताते चलें कि ग्रामसभा मागी भगवानपुर में रज्जाक अंसारी पुत्र नसीम अंसारी के घर के पीछे शनिवार की दोपहर दो बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए।
धमाके की आवाज सुनकर लोग आवाज की तरफ बढ़े तो घर के बगल में रखे पुआल एवं खरपतवार में आग पकड़ता देख कुछ समझने बुझने से पहले आग को बुझाने लगे। इसके बाद तेज आवाज से फटे बम का अवशेष देखकर लोगों ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए जांच में जुट गई। मामले पर बोलते हुए हनुमानगंज के एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। जांच के दौरान इसका खुलासा होगा।
वहीं इस संबंध में गृह स्वामी रज्जाक से बात की गई तो उसने बताया कि एक दिन पहले घर के पीछे मिट्टी निकालते समय यह बम उसे मिला था। रज्जाक ने बताया को वो इसे गेंद समझ रहा था और छोड़ दिया था। आज जब यह फटा तो पता चला कि यह बम था। इस दौरान मौके पर हनुमानगंज एसएचओ संतोष कुमार, एसआई देवी लाल यादव, एसआई अनुराग शर्मा, कांस्टेबल शशि केस गोस्वामी, कांस्टेबल यशवंत यादव, अमित सिंह आदि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने भी घटना का जायजा लिया और कहा कि जांच की जा रही है । फोरेंसिक जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: एडीजी बोले- निष्पक्ष कराए जाएंगे चुनाव, e-sampark MBD App को भी सराहा
