बहराइच: ट्रक की टक्कर से ठेलिया सवार की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा मार्ग पर शिवदहा चौराहे के पास शनिवार को ट्रक ने ठेलिया में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर शिवदहा चौराहे के पास एक ठेलिया चालक पहुंचा ही तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ठेलिया सवार भूपगंज …

बहराइच। गोंडा मार्ग पर शिवदहा चौराहे के पास शनिवार को ट्रक ने ठेलिया में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।
पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर शिवदहा चौराहे के पास एक ठेलिया चालक पहुंचा ही तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ठेलिया सवार भूपगंज बाजार की ओर से आया था।

गोंडा की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठेलिया में सीधी टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः खर्च का ब्यौरा देने में प्रत्याशी कर रहे आनाकानी, 64 में सिर्फ 36 उम्मीदवारों ने उपलब्ध कराया डाटा

संबंधित समाचार