आलिया-रणवीर ने किया ‘ढोलीडा’ सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर आदाकार आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर इस वक्त चर्चा में छाई हुई हैं। इन दिनों वो काफी जोर शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सॉन्ग ढोलीड़ा पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ …

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर आदाकार आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर इस वक्त चर्चा में छाई हुई हैं। इन दिनों वो काफी जोर शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सॉन्ग ढोलीड़ा पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा बनाई गईं रील्स को भी शेयर किया है।

रणवीर सिंह के साथ किया डांस

इस वीडियो को आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर हर बार की तरह अपने अलग अंदाज में दिख रहे हैं और आलिया के साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं। लेकिन इस सबको देख आलिया अपनी हंस को रोक नहीं पाती हैं और इसके बाद दोनों फिर से साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, देखें किस स्टार ने हमें अपनी उपस्थिति से सम्मानित किया। वीडियो में रणवीर सिंह व्हाइट टी शर्ट और नीले रंग की जीन्स में दिख रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट व्हाइट फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें:-इस गांव के निवासियों ने सरपंच पद के उम्मीदवारों की ली मौखिक और लिखित प्रवेश परीक्षा, 17 फरवरी को आएंगे परिणाम

संबंधित समाचार