रुद्रप्रयाग के यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमले से बिफरे ऐरी, प्रशासन को दी चेतावनी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उनकी पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है और प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने रुद्रप्रयाग से प्रत्याशी मोहित डिमरी पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उनकी पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है और प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने रुद्रप्रयाग से प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमले की कड़ी भर्त्सना की है।

केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां, खास तौर से सत्ताधारी पार्टी सत्ता की हनक से हमको डरा कर रखना चाहती है। इस घटना की प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। काशी सिंह ऐरी व सुशील उनियाल ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को अति शीघ्र जेल नहीं भेजा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
