हल्द्वानी: करंट की चपेट में आए चार पेट्रोल पंप कर्मी, एक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत लाइन में काम करते वक्त चार पेट्रोल पंप कर्मी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। चारों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत लाइन में काम करते वक्त चार पेट्रोल पंप कर्मी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। चारों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हसनपुर बाबूनगर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी जोगेंद्र पाल (21) पुत्र धरमवीर बरेली रोड तीनपानी स्थित कमला सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर काम करता था और पेट्रोल पंप में ही रहता था। जोगेंद्र के अलावा पंप पर अंकित, इमरान और महेंद्र भी काम करते हैं। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर चारों पेट्रोल पंप में विद्युत लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
आनन-फानन में चारों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर अंकित, इमरान और महेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया। जबकि जोगेंद्र का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज शुरू किया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जोगेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और दो माह पहले ही खुले पेट्रोल पंप पर काम करने आया था।
