पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना दी। मगर, जब मायके वाले पहुंचे तो विवाहिता का शव बेड पर पड़ा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ …

पीलीभीत,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना दी। मगर, जब मायके वाले पहुंचे तो विवाहिता का शव बेड पर पड़ा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश गजरौला पुलिस को दिए गए। गजरौला थाना क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी निवासी राजा मोहन मंडल की पुत्री रानी की शादी दो साल पहले पिपिरया कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू माझी से हुई थी। उसके एक छह माह की बेटी है।

रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रानी की ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मायके वालों को दी। इसके बाद विवाहिता के पिता समेत अन्य परिवार वाले भी आ गए। उनका कहना था कि फंदा लगाकर खुदकुशी की सूचना तो दी गई, मगर जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव बेड पर था।

यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों की ओर से लंबे समय से दहेज की मांग की जा रही थी। बाइक और नकद रुपये का पति द्वारा लगातार दबाव बनाया जाता रहा। जब परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाना देकर असमर्थता जताई तो बेटी के साथ ससुराल में मारपीट की जाने लगी थी। उसे मानसिक और शारीरिक रुप से ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पहले गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सीओ सिटी सुनील दत्त भी मजिस्ट्रेट के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। परिवार वालों और आस-पड़ोस के ग्रामीणों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सोशल मीडिया पर रहेगा पुलिस का पहरा

संबंधित समाचार