बरेली: निदा खान ने किया वोट, बोलीं- महिला सुरक्षा सबसे जरूरी
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में मतदान के लिए आला हजरत के खानदान से ताल्लुक रखने वाली निदा खान ने भी वोट किया। निदा खान ने बीते दिनों भाजपा का दामन थामा था। निदा ने बताया कि उन्होंने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर वोट किया है। निदा के साथ उनकी मां यासमीन …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में मतदान के लिए आला हजरत के खानदान से ताल्लुक रखने वाली निदा खान ने भी वोट किया। निदा खान ने बीते दिनों भाजपा का दामन थामा था। निदा ने बताया कि उन्होंने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर वोट किया है। निदा के साथ उनकी मां यासमीन खान और भाई मोइन खान भी वोट करने के लिए पहुंचे।
गंगापुर के पोलिंग बूथ पर डाला वोट
दरअसल निदा खान सुबह करीब 10:30 बजे गंगापुर के गोपाल अवंतीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर पहुंची। इसी पोलिंग बूथ पर उनको वोट करना था उनके साथ उनकी मां और उनके भाई भी पहुंचे। निदा ने वोट करने के बाद बताया उन्होंने पिछले 5 साल में प्रदेश की सूरत बदलते हुए देखी है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में महिला सुरक्षित है। जो कि सबसे जाएदा जरूरी है।
बीजेपी में शामिल हुई तो तीन तलाक कानून की सराहना
इससे पहले जब निदा खान भाजपा में शामिल हुई तो उन्होंने कहा था कि वो भाजपा में इसलिए शामिल हुई, क्योंकि यह सड़क तीन तलाक कानून लाई और सभी धर्मों की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम किया। उन्होंने आगे कहा कि मेरे ससुर चाहे, जो कहें, ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। मुस्लिम महिलाएं निश्चित तौर पर भाजपा का समर्थन करेंगी।
ये भी पढ़े-
Bareilly Election LIVE: 11 बजे तक 22.76 फीसदी वोटिंग, कई जगह मतदान का बहिष्कार
