हल्द्वानी: बूथ के अंदर वोट डालने की फोटो शेयर करना पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल- मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर पार्टी का प्रचार प्रसार करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विकास सिंह सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली निवासी जगदम्बा नगर, वार्ड न–8, बूथ न०–36, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल- मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर पार्टी का प्रचार प्रसार करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने विकास सिंह सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली निवासी जगदम्बा नगर, वार्ड न–8, बूथ न०–36, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा मतदान केंद्र के बूथ में जाकर अपने प्रत्याशी को वोट करते हुए उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में शेयर कर दी जिस पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तत्काल युवक पर मु०अ०स०–95/22, धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संबंधित समाचार