हल्द्वानी: वोट डाल कर बाहर निकली 110 साल की बुजुर्ग एक घंटा रहीं बेहोश
हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा इंटर कॉलेज पोलिंग स्टेशन में वोट डालने पहुंची एक वृद्धा के बेहोश होने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया, आनन फानन में उनका पोता उन्हें अस्पताल ले गया। 110 साल की रजानी सुबह अपने पोते अस्फाक के साथ वोटे देने पहुंची थीं और जैसे ही वोट डालकर बाहर निकलीं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा इंटर कॉलेज पोलिंग स्टेशन में वोट डालने पहुंची एक वृद्धा के बेहोश होने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया, आनन फानन में उनका पोता उन्हें अस्पताल ले गया। 110 साल की रजानी सुबह अपने पोते अस्फाक के साथ वोटे देने पहुंची थीं और जैसे ही वोट डालकर बाहर निकलीं वह गश खाकर गिर पड़ीं इस पर उनका पोता अस्फाक उन्हें गोदी में उठाकर बाहर लाया।
इस दौरान राजानी काफी देर बेहोश रहीं। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे जैसे तैसे पोता उन्हें चिकित्सक के पास ले गया और तकरीबन एक घंटे बाद रजानी को होश आया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पोते ने बताया की दादी ने हमेशा वोट डाला है और इस बार वे बेहद कमजोरी के बावजूद वोट डालने को लेकर गुजारिश कर रहीं थीं जिस पर वह उन्हें पोलिंग बूथ तक लेकर आया था।
