हल्द्वानी: प्रत्याशी जो खुद को वोट नहीं दे पाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  नैनीताल जिले में कई प्रत्याशी खुद को ही वोट नहीं कर पाए। दरअसल ये प्रत्याशी अपनी मूल विधानसभा छोड़कर दूसरी विधानसभाओं में चुनाव जो लड़ रहे हैं। बात करें प्रत्याशियों की तो इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , यशपाल आर्य, संजीव आर्य, राजकमल सोनकर प्रमुख तौर पर शामिल रहे। लालकुआं विधानसभा सीट …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  नैनीताल जिले में कई प्रत्याशी खुद को ही वोट नहीं कर पाए। दरअसल ये प्रत्याशी अपनी मूल विधानसभा छोड़कर दूसरी विधानसभाओं में चुनाव जो लड़ रहे हैं। बात करें प्रत्याशियों की तो इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , यशपाल आर्य, संजीव आर्य, राजकमल सोनकर प्रमुख तौर पर शामिल रहे।

लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम देहरादून की धरमपुटा विधानसभा की नामांकन सूची में है। कांग्रेस पार्टी के ही दूसरे प्रत्याशी यशपाल आर्य ऊधमसिंह नगर के बाजपुर विधानसभा से खडे़ हैं जबकि उनका नाम कालाढूंगी विधानसभा में है और वे अपने लिए मतदान नहीं कर पाए, यही हाल उनके पुत्र संजीव आर्य का भी है जो कि नैनीताल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं मगर उनका वोट भी खुद के काम न आ सका क्योंकि उनका नाम भी कालाढूंगी विधानसभा में दर्ज है। नैनीताल विधानसभा के एक अन्य, बसपा के प्रत्याशी राजकमल सोनकर भी हल्द्वानी से होने की वजह से खुद के लिए वोट नहीं कर पाए।

इसी तरह कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत सल्ट विस चुनाव से मैदान में उतरे हैं। लेकिन, वे रामनगर विधानसभा के वोटर हैं। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पाल रामनगर से मैदान में उतरे हैं। इसके चलते वे भी नैनीताल में ही वोट डाल सकेंगे। ऊधमसिंह नगर की सितारगंज सीट पर बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नारायण पाल भी खुद को वोट नहीं डाल पाए।

संबंधित समाचार