बरेली: मतदाता सूची से नाम गायब होने से नहीं कर सके मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मीरगंज विधानसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से नाम गायब और अलग होने की वजह से सैकड़ों वोटर मतदान नहीं कर सके जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। प्रत्याशियों के हस्तक्षेप के बाद भी मतदान कर्मचारियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दिया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में रहने वाले आजम, अफसरी, …

बरेली,अमृत विचार। मीरगंज विधानसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से नाम गायब और अलग होने की वजह से सैकड़ों वोटर मतदान नहीं कर सके जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। प्रत्याशियों के हस्तक्षेप के बाद भी मतदान कर्मचारियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दिया।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में रहने वाले आजम, अफसरी, रेहान, मुनाजिर, राशिद, अकरम समेत कई लोग मतदान केंद्र पर बड़े उत्साह के साथ अपनी वोटर पर्ची लेकर पहुंचे लेकिन मतदान केंद्र पर पहुंच कर पता लगा कि उनकी वोटर पर्ची और आईडी कार्ड में नाम अलग-अलग है। इसके अलावा दर्जनों लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने से वह मतदान नहीं कर सके।

जिसको लेकर बीएलओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े अफसरों के प्रति मतदान करने आए लोगों में रोष देखा गया। कई जगह का हंगामा भी हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ कंट्रोल रूम में भी इसकी शिकायतें पहुंची। इसके बाद वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियों को सही नहीं किया जा सका।

मतदान के ऐन वक्त पर वोटर पर्ची न पहुंचने से परेशान मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशे तो गायब मिले। इससे वह मतदान करने से वंचित रह गए। पोलिंग बूथों पर भी तमाम ऐसे मतदाता वोटिंग करने पहुंचे जिनके हाथों में फोटो पहचान पत्र तो थे लेकिन सूची में उनके नाम गायब थे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मीरगंज में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

संबंधित समाचार