बरेली: दुल्हन की चौखट से पहले पोलिंग बूथ पर दी दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लोकतंत्र की बेहतरी के लिए मतदान जरूरी है। लोग यह अच्छी तरह से जान चुके हैं। इसके लिए वे आगे भी आ रहे हैं। भले ही मौका व दस्तूर कोई हो, दूल्हा व दुल्हन भी शादी के बंधन में बंधने से पहले मतदान केंद्र पर वोट डालते नजर आए। उन्होंने शादी से पहले …

बरेली,अमृत विचार। लोकतंत्र की बेहतरी के लिए मतदान जरूरी है। लोग यह अच्छी तरह से जान चुके हैं। इसके लिए वे आगे भी आ रहे हैं। भले ही मौका व दस्तूर कोई हो, दूल्हा व दुल्हन भी शादी के बंधन में बंधने से पहले मतदान केंद्र पर वोट डालते नजर आए। उन्होंने शादी से पहले मतदान करने की जिम्मेदारी निभाई। यह संदेश दिया कि हम सभी को वोट डालना कितना जरूरी है।

मतदान के दिन बहुत से लोग वोट डालने नहीं जाते हैं। इसके पीछे कई तर्क देते हैं। समय नहीं मिला या फिर वोट डालने से क्या होगा। ऐसी सोच रखने वालों के लिए शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मयंक सक्सेना ने आईना दिखाने का काम किया है। सोमवार को उनकी शादी थी। बरात लेकर उन्हें दुल्हन की चौखट पर पहुंचना था।

लेकिन उन्होंने दोपहर में सबसे पहले परिवार के साथ मोहल्ला भूड़ में कन्या पाठशाला के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। साथ ही उन्होंने संदेश दिया शादी के साथ ही मतदान करना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मयंक सक्सेना ने कहा कि शादी की तरह यह अवसर भी रोज नहीं आता है। इसलिए मुझे लगा कि पहले मतदान करना जरूरी है। यही सोचकर मैं शादी से पहले मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंच गया। एक बेहतर लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मयंक के भाई शशांक सक्सेना ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने भी पहले मतदान को अहमित दी।

ये भी  पढ़ें-

शाहजहांपुर: फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और बीजेपी समर्थक भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

संबंधित समाचार