शाहजहांपुर में चुनावी हिंसा: सपा बूथ एजेंट की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, निगोही/शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन चकौरा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट 18 वर्षीय सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव के सीने में गोली लगने से घायल …

अमृत विचार, निगोही/शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन चकौरा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट 18 वर्षीय सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव के सीने में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।

थाना निगोही क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा-सपा समर्थकां में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में स्थानीय पुलिस का रवैया बेहद खराब रहा। विवाद के चलते पूरे जिले में केवल निगोही ब्लाक पूरे प्रदेश में बवाल के चलते चर्चा में रहा। यहां पुलिस की भूमिका पर भी विपक्षी दलों के समर्थक सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को टालने की वजह से मतदान के दूसरे दिन तक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों पक्षों में झगड़े ही शुरुआत मतदान के दौरान सोमवार 14 फरवरी को हुई थी। बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के लोग भिड़ गए थे। आरोप है कि सोमवार रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

मंगलवार सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से सुधीर यादव (18) की मौत हो गई। भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव घायल हो गया। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति है, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटनास्थल पर सीओ तिलहर मौजूद हैं। गांव को छावनी में बदल दिया गया है। एसपी एस. आनंद ने भी मौका मुआयना किया है।

फर्जी मतदान करने आई थी लड़की
बताते हैं कि इस संघर्ष की शुरुआत फर्जी मतदान करने आई लड़की को पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ, जिसे सपा के पोलिंग एजेंट सुधीर सिंह ने रोक लिया था। लड़की कोई बयान न दे सके और मामला शांत हो जाने तक उसे 2-3 घंटे बूथ से नहीं निकलने दिया गया था।

एसपी का दावा, पुरानी रंजिश में हुआ बवाल
एसपी एस. आनंद का दावा है कि थाना निगोही के विक्रमपुर चकौरा में पुरानी प्रधानी की रंजिश में विवाद हुआ। यह विवाद झंकार सिंह यादव और सर्वेश सिंह यादव के बीच हुआ था। सर्वेश सिंह जेल में है। इस फायरिंग में सुधीर सिंह यादव की मृत्यु हो गई। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बना दी गई है। आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-

लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत ने किमजोंग से की प्रधानमंत्री की तुलना, कहा- तानाशाह हैं मोदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज