भाजपा की सरकार बनते ही लागू होगी समान नागरिक संहिता : धामी
देहरादून, अमृत विचार। मतदान के अगले दिन यानी कि मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में ये बात साफ कर दी है कि अगर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आएगी तो समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्हों पार्टी कार्यालय में इस बात को दोहराया कि भारतीय जनता …
देहरादून, अमृत विचार। मतदान के अगले दिन यानी कि मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में ये बात साफ कर दी है कि अगर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आएगी तो समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्हों पार्टी कार्यालय में इस बात को दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता लागू करने के मद्देनजर विशेषज्ञ कमेटी गठित की जाएगी। इसके बाद कमेटी की सिफारिशों के आधार पर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह आवश्यक भी है।
वहीं, लक्सर से विधायक संजय गुप्ता के वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। संजय गुप्ता से इस विषय में बात कर उनका पक्ष सुना जाएगा। कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है और इसे लेकर हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं।धामी ने खटीमा से देहरादून लौटने पर पार्टी कार्यालय में पत्रकार बंधुओं से चर्चा की और अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनके अभूतपूर्व स्नेह व समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
