बाराबंकी: एलएनटी के तार लूटकांड का पर्दाफाश,17 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एलएनटी के गोदाम से चौकीदार को बंधक बनाकर तार लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। इस कांड में शामिल 17 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का 7 टन तार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में अधिकांश मुरादाबाद …

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एलएनटी के गोदाम से चौकीदार को बंधक बनाकर तार लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। इस कांड में शामिल 17 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का 7 टन तार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में अधिकांश मुरादाबाद और कानपुर के निवासी हैं। अब इस मामले में दर्ज मुकदमे को डकैती की धारा में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बदोसराय थाना क्षेत्र के अमरा देवी निवासी गोदाम के चौकीदार प्रेम चंद्र वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा ने 5 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी की कुछ लोग आए और उसे बंधक बनाकर लाखों का तार लूट ले गए। इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी स्वाट और नगर कोतवाली की संयुक्त टीम गठित कर सौंपी गई थी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मुरादाबाद जिले के बुशपुर थाना मूढा पाण्डेय निवासी नासिर पुत्र निसार, डोलरा थाना मूढा पाण्डेय निवासी सुरेन्द्र सागर बेटा बृज किशोर सुनील बेटा जगदीश निवासीअफजलपुर पहरी थाना शहजाद नगर जिला रामपुर, शरीफ बेटा इस्पाक निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, अनीश बेटा हाकम निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, मकदूम बेटा खैरूद्दीन निवासीगोविन्दपुर थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, आकाश सागर बेटा पप्पू सागर निवासी पंजाबनगर थाना सिविल लाइन जिला रामपुर, मो0 रिजवान बेटा मुजफ्फर हुसैन निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, जाने आलम बेटा भूरा निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, नईम अली बेटा यामीन अली निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, उबेश बेटा इरशाद अली निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, जावेद बेटा शमशाद निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, दिलशाद बेटा शमशाद निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, इकलाश बेटा सद्दीक निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, आशिफ बेटा यामीन अली निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद, इकबाल बेटा इरशाद अली निवासीडोलरा थाना मूढा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद को नगर कोतवाली क्षेत्र के मटियारी देवा रोड से गिरफ्तार किया गया। इनके एक अन्य साथी प्रमोद जायसवाल बेटा झम्मन लाल जायसवाल निवासी 1383 ,कोयला नगर थाना चकेरी कानपुर नगर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके पास से 4.5 कुन्तल एल्यूमीनियम कन्डक्टर, 27.5 कुन्तल बिजली तार केबल, 80,000/- रूपये नकद, 03 तमंचा मय 06 अदद जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त डीसीएम टाटा लोडर नम्बर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आमिर उर्फ मन्नू तथा प्रेम गुप्ता की तलाश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने बाकायदा बिजली तार चोरी के लिए संगठित गिरोह बना रखा है। जो उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में भी बिजली तार के गोदामों का पता लगाकर डकैती करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया नासिर इस गिरोह का सरगना है।  प्रमोद जायसवाल डकैती किये गये बिजली के तारों को बेचने का काम करता था ।

एसपी ने बताया कि बाराबंकी में नासिर ने अपने साथियों के साथ रामनगर से पल्हरी विद्युत सब स्टेशन तक मेंटिनेन्स का काम ठेके पर किया था।  वांछित अभियुक्त प्रेम गुप्ता लूट के बिजली के तारों को खरीदने का काम करता है जो लूटे गये बिजली के तारों को लगभग 28-30 हजार रूपये प्रति केबल ड्रम के हिसाब से खरीदता है। ड्रम केबल व कुछ तार कानपुर में प्रमोद जायसवाल को भी बेचा था जो बरामद किया गया। गिरोह के आपराधिक इतिहास के बारे में दूसरे राज्यों से भी जानकारी मांगी गई है।

यह भी पढ़े-कुशीनगर के सत्यम ने माता पिता को दिया चांद पर जमीन का तोहफा

संबंधित समाचार