बरेली: गोदाम के ताले काटकर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। किराना व फर्नीचर व्यापारी के गोदाम के ताले काटकर चोर ने लाखों का माल पार दिया। ताले काटने के लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया। साथ ही सामान ले जाने के लिए ट्रक व छोटा हाथी का इस्तेमाल किया। पूरा घटना क्रम गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो …

 बरेली,अमृत विचार। किराना व फर्नीचर व्यापारी के गोदाम के ताले काटकर चोर ने लाखों का माल पार दिया। ताले काटने के लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया। साथ ही सामान ले जाने के लिए ट्रक व छोटा हाथी का इस्तेमाल किया। पूरा घटना क्रम गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। व्यापारी ने कुछ परिचितों पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी जैनुल खां ने बताया कि उनकी फर्नीचर व किराना की दुकान है। पिछले करीब 10 साल से उन्होंने नगरिया परीक्षित में हवाई अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए पर गोदाम ले रखा है। बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे वह गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे।

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जब वह वहां पहुंचे तो गोदाम के ताले कटे देख दंग रह गए। दुकान का शटर उठाकर देखा तो अंदर से सामा चोरी था। जब उन्होंने उसी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तब चोरी का पता चला। व्यापारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग बैल्डिंग करने वाले गैस कटर से गोदाम के ताले काटते दिखाई दे रहे थे।

ताले काटकर लोग दुकान में दाखिल हुए और वहां रखा एक डबल बेड, सोफे, 7 सेंट्रल टेबिल, एक डायनिंग टेबल व छह कुर्सियां, 60 कट्टे चावल, 4 बोरी मैदा, 4 कट्टे चीनी और 5 बोरी सोयाबीन चूरा चोरी करके ले गए। जैनुल के मुताबिक चोरों ने सामान लाने-ले जाने के लिए छोटा हाथी व ट्रक का इस्तेमाल किया था।

संबंधित समाचार