हल्द्वानी: प्यार में छल, दुष्कर्म कर भाग गया प्रेमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक यवुक के खिलाफ उसी की प्रेमिका ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। आरोपी युवक गौलापार निवासी रोहित पलड़िया है। रोहित व 22 वर्षीय पीड़िता शहर के प्रतिष्ठित नर्सिंग में होम में एक साथ काम करते थे। पीड़िता की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक यवुक के खिलाफ उसी की प्रेमिका ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

आरोपी युवक गौलापार निवासी रोहित पलड़िया है। रोहित व 22 वर्षीय पीड़िता शहर के प्रतिष्ठित नर्सिंग में होम में एक साथ काम करते थे। पीड़िता की मानें तो वह पिछले डेढ़ साल से रोहित के संपर्क में थी। साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया। रोहित ने शादी का वादा भी किया था और शादी के सपने दिखाकर रोहित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ऐसा डेढ़ साल तक चलता रहा और इस दरम्यान पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो वह किसी न किसी बहाने बात काट देता। एक दिन रोहित अचानक गायब हो गया और अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार