पवनदीप को गाने के साथ तबला बजाते हुए देख डिस्को किंग बप्पी दा ने कहा था “ऐसा लड़का ढूंढ़ने से नहीं मिलेगा”
हल्द्वानी, अमृत विचार। शोला है या है बिजुरिया दिल की नगरिया बंबई नगरिया, हवा-हवा ऐ हवा खुशबू लुटा दे, याद आ रहा है तेरा प्यार जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनका संगीत इन फिजाओं में हमेशा गूंजता रहेगा। बप्पी दा वो शख्सियत है, जिनकी आवाज हर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शोला है या है बिजुरिया दिल की नगरिया बंबई नगरिया, हवा-हवा ऐ हवा खुशबू लुटा दे, याद आ रहा है तेरा प्यार जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनका संगीत इन फिजाओं में हमेशा गूंजता रहेगा। बप्पी दा वो शख्सियत है, जिनकी आवाज हर उम्र के लोगों को पसंद है। उनका 69 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।
बप्पी दा का उत्तराखंड से भी गहरा नाता रहा है। इंडियन आइडल 12 के विजेता रहे चंपावत निवासी पवनदीप राजन से बप्पी काफी प्रभावित हुए थे। डिस्को किंग बप्पी लहरी जब इंडियान आइडल के सेट पर पहुंचे थे तो वह पवनदीप राजन का अंदाज देखकर चौंक गए थे। शो के एक खास एपिसोड में डिस्को किंग बप्पी लहरी ने पवदीप की प्रतिभा देख अपने गुरुओं को भी चैलेंज कर दिया था कि वो ऐसा कोई लड़का खोजकर नहीं ला सकते हैं। यही नहीं उन्होंने पवनदीप की परफॉर्मेंस के बाद एक तबला और सोन की चेन भी गिफ्ट की।
दरअसल, पवनदीप ने शो के दौरान तबला बजाते हुए ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाया। जिसे सुनने के बाद इंडियन आइडल 12 के मंच पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बप्पी दा ने सभी ने कहा कि उन्होंने किसी को आजतक गाना गाते हुए तबला बजाते नहीं देखा। क्योंकि ये बिलकुल भी आसान काम नहीं है।
उन्होंने कहा कि अपने पूरे करियर में किसी को इस तरह से गाते और बजाते हुए नहीं देखा है क्योंकि ऐसा करना बहुत ही मुश्किल होता है। बप्पी दा ने उनकी परफॉर्मेंस से खुश होकर पवन को अपना तबला गिफ्ट कर दिया। साथ ही तबले से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चार साल की उम्र से तबला बजा रहा हूं और मैं तुम्हें तोहफे के रूप में तबला गिफ्ट कर रहा हूं।
देखें ये वीडियो –
#BappiDa ke tohfe se ubhraa #IdolPawandeep ka ek khoobsurat talent! Dekhna mat bhooliyega #BappiLahiriSpecial #IndianIdol2020 aaj raat 9:30 baje, sirf Sony par! #AdityaNarayan #HimeshReshammiya @fremantle_india @The_AnuMalik @SonuKakkar #BappiLahiri @RajanPawandeep pic.twitter.com/k6lOYXcRKd
— sonytv (@SonyTV) July 25, 2021
पवनदीप ने भी बप्पी दा को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए लता मंगेश्वकर और बप्पी लहरी की साथ में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हाल ही में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारे हमें छोड़कर चले गए। लेकिन वह अपना अपार संगीत हमारे लिए यहां छोड़ गए हैं। आप हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।
2003 में मसूरी में बप्पी नाइट ने मचाया था धमाल
बॉलीवुड संगीतकार बप्पी लहरी के निधन से मसूरी रंगमंच से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। साल 2003 में अक्टूबर माह में आयोजित शरदोत्सव में ‘बप्पी लहरी नाइट’ में बप्पी दा ने अपनी गायिकी से धमाल मचाया था। उनकी शानदार प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया था। तब उनकी आवाज को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी बहुत लोग आए थे।
