हल्द्वानी: कल से एक्शन में पुलिस, सफेद पट्टी के अंदर रखें अपने वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने और कहीं भी वाहनों को खड़ा करने की आदत अगर आपके अंदर भी है तो इसे अभी से बदल लीजिए, क्योंकि गुरुवार से पुलिस, सीपीयू और यातायात पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाने जा रही है। एसएसपी ने साफ …

अमृत विचार, हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने और कहीं भी वाहनों को खड़ा करने की आदत अगर आपके अंदर भी है तो इसे अभी से बदल लीजिए, क्योंकि गुरुवार से पुलिस, सीपीयू और यातायात पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाने जा रही है। एसएसपी ने साफ कह दिया है कि अगर सड़क किनारे वाहन खड़े करने हैं तो सफेद पट्टी के अंदर खड़ा करें। ऐसा न करने पर वाहन सीज भी किया जा सकता है और आपको तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

पिछले डेढ माह से जिला पुलिस चुनाव में व्यस्त थी और इस दौरान शहर की यातायात बुरी तरह चरमरा गई। इसे दुरुस्त करने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट के दिए निर्देशानुसार बुधवार को सीपीयू और यातायात पुलिस ने लाउडस्पीकर पूरे शहर में चेतावनी जारी की। टेंपो और टुकटुक यूनियन के साथ आलाधिकारियों की बैठक हुई है।

जिसमें टुकटुक और ऑटो तो तय रूट पर चलाने और स्टैंड में ही खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया है। बुधवार को सीपीयू ने यहां-वहां खड़े वाहनों स्वामियों को वाहन हटाने और चिह्नित पार्किंग में पार्क करने को कहा। चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा गया कि गुरुवार से अगर वाहन सड़क पर खड़े पाए गए तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। अगर वाहनों को खड़ा है तो सड़क किनारे खींची गई सफेद पट्टी के अंदर खड़ा करें।

पार्किंग शुल्क से बचने को पार्क किए जाते हैं वाहन
हल्द्वानी। बुधवार को सीपीयू ने कोतवाली और बहुउद्देशीय भवन के बाहर वाहन पार्क करने वालों को भी चेताया। यहां वो लोग अपने वाहन पार्क करते हैं, जिन्हें तहसील जाना होता है। दरअसल, तहसील में पार्किंग शुल्क वसूला जाता है और इस शुल्क से बचने के लिए लोग या तो वाहन सड़क पर यहां-वहां खड़ा कर जाते हैं या फिर कोतवाली और बहुउद्देशीय भवन के बाहर खाली स्थान पर खड़ा कर जाते हैं। जबकि बहुउद्देशीय भवन के बाहर नो पार्किंग का बोर्ड और पांच सौ रुपए जुर्माने का बोर्ड लगा है।

महिला अस्पताल के बाहर से खत्म होगी अराजकता
हल्द्वानी। यातायात के मामले में सबसे ज्यादा अराजकता महिला अस्पताल से स्टेडियम चौराहे तक है। यहां पहले से ही सड़क संकरी है और उस पर सड़क के दोनों ओर अवैध तरीके से अमरूद, प्याज के बीज व अन्य सामान बेचने वाले लोग फड़ लगाकर बैठ जाते हैं। कुल मिलाकर फड़ पूरी तरह से इनके कब्जे में होता है और पैदल चलने वालों को फुटपाथ छोड़ कर सड़क पर चलना पड़ता है। हालांकि पुलिस ने इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने की कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

संबंधित समाचार