पीलीभीत: पीटीआर से अवैध कटान की वीडियो वायरल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बराही रेंज के कपार्टमेंट नंबर 71 से अवैध तरीके से लकडी कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने मामले की …

पीलीभीत,अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बराही रेंज के कपार्टमेंट नंबर 71 से अवैध तरीके से लकडी कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के कपार्टमेंट नंबर 71 में मंगलवार देर रात 10 बजे करीब 200 साइकिलों से जंगल के भीतर लकड़ी का कटान करके निकल रहे थे। जब एक वनकर्मी ने उन्हें रोका तो उसने बताया कि एक साइकिल का सौ से तीन सौ रूपये देते हैं। इसके बाद लकड़ी निकालने के लिए जाते हैं।

बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने मामले की जांच शुरु करा दी। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आई है। इस मामले में रेंजर और कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी पहुंच गए हवालात

संबंधित समाचार