कानपुर: प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर की दस विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी की महासचिव यूपी इंचार्ज प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़ का सैलाब उमड़ा। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। दस में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने भाजपा …

कानपुर। कानपुर की दस विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी की महासचिव यूपी इंचार्ज प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़ का सैलाब उमड़ा। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। दस में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी बुधवार की दोपहर को विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरीं। उनके स्वागत में पहुंचे कांग्रेसियों ने उन्होंने कानपुर का चुनावी माहौल समझा। प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी भी थे। छावनी क्षेत्र के प्रत्याशी सोहेल अख्तर अंसारी भी थे। एनएलसी चौकी पर रोड शो खत्म होने पर वह गाड़ी में बैठकर किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में अजय कपूर के समर्थन में रोड शो करके वोट मांगे। रोड शो में अजय कपूर उनके साथ थे। यहां से प्रियंका गांधी आर्यनगर में प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के हाजी सोहेल के क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर निकली और कांग्रेस के लिए वोट मांगे।

लाटूश रोड में लालता प्रसाद दरियाबादी की प्रतिमा के निकट पूर्व शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री को बुलाकर बातचीत की और नाराजगी दूर करते हुए संदीप सिंह से कहा कि हरप्रकाश को लखनऊ बुलाइएगा बात करेंगे। वह रोड शो के दौरान नाराज कांग्रेसियों को मनाते हुए चल रही थीं। प्रियंका गांधी यहां से सीधे गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में रतनलाल नगर में महिला संवाद में शामिल होंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सात सीटों पर सिमट गयी थी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: कड़ाके की ठंड के बाद भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मार्च शुरू होते ही बढ़ेगा तापमान

संबंधित समाचार