बप्पी दा के करियर को चमकाने में था लता मंगेशकर का हाथ, स्वर कोकिला के निधन से सदमे में थे महान संगीतकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महान संगीतकार, गायक, डिस्को किंग बप्पी दा आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। अब बस उनकी यादें ही शेष हैं। बप्पी दा ने 15 फरवरी को रात ग्यारह बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बप्पी लाहिड़ी को पूरा बालीवुड और देश याद कर रहा है। लेकिन क्या आपको …

मुंबई। महान संगीतकार, गायक, डिस्को किंग बप्पी दा आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। अब बस उनकी यादें ही शेष हैं। बप्पी दा ने 15 फरवरी को रात ग्यारह बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बप्पी लाहिड़ी को पूरा बालीवुड और देश याद कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि करियर के शुरुआती दिनों में सुर कोकिला लता मंगेशकर ने उनकी मदद की थी। तो आइये आज आपको बताते हैं कि लता दीदी और बप्पी दा का आपसी रिलेशन कैसा था।

लता दीदी के निधन से गहरे सदमें में थे बप्पी दा

बप्पी दा का करियर संवारने में लता दीदी का खासा योगदान था। बप्पी दा अपने जीवन के आखिरी दौर में छह फरवरी को हुए लता दीदी के निधन से शोक में डूब गए थे और फूट फूट कर रोये थे। डिस्को किंग ने एक इंटरप्यू में बताया था कि उनके करियर को चमकाने में लता जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया था कि जब वो छोटे थे तकरीब महज चार साल के थे तब लता दीदी कोलकाता आई थीं और वो हमारे घर ईडन गार्डन में रुकी थीं।

बप्पी दा को लता दीदी ने गोद में बैठाया था 

उन्होंने उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया था और गोद में बैठाया था। बप्पी दादा ने बताया था कि उनके पिता अपरेश लहरी कोलकाता के मशहूर संगीतकार थे। बप्पी जी ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि उस दिन के बाद से लता दीदी का आशीर्वाद लगातार उन्हें मिलता रहा। लता दीदी ने उनके पिता के संगीतबद्ध किए कई बंगाली सांग्स गाए थे।

अभी अभी थी दुश्मनी गाना हुआ था सुपरहिट

लता दीदी ने उनका पहला कंपोजिशन, एक बंगाली फिल्म दादू में गाया था। उन्होंने कहा था कि तब लता दीदी अगर उनके लिए नहीं गातीं तो वो कॉम्पटीशन में कहीं टिक नहीं पाते। बप्पी जी ने यह भी बताया था कि लता दीदी ने आगे भी लगातार उनकी मदद की थी। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका पहला हिट म्यूजिक आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन की फिल्म जख्मी का गाना था, जो लता दीदी ने गाया था। गाने के बोल थे अभी अभी थी दुश्मनी गाया था इसके अलावा आओ तुझे चांद पर ले जाऊं गाना गाया था।

यह भी पढ़ें: झांसी: सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, काफिले पर लगातार होती रही पुष्पवर्षा

संबंधित समाचार