हल्द्वानी: हाईब्रिड लर्निंग के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग सात मार्च से
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में हाई ब्रिड लर्निंग के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षक इस ट्रेनिंग में प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड की ओर से सात मार्च से 28 मई तक अलग-अलग बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में हाई ब्रिड लर्निंग के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षक इस ट्रेनिंग में प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड की ओर से सात मार्च से 28 मई तक अलग-अलग बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने से शिक्षकों पर पढ़ाई करवाने का अतिरिक्त बोझ पढ़ने लगा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में पढ़ाई को ही हाइब्रिड का नाम दिया गया। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए है, जिसमें शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों से शिक्षक कैसे निपटे इसके बारे में बताया गया है।
इसे लेकर बोर्ड ने माइक्रोसॉफ्ट एजुकेशन एंड टेक अवंत कार्डे, ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट से करार करके शिक्षकों के लिए हाइब्रिड लर्निंग का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर ली है। सात मार्च से बैच के हिसाब से शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दी जाएगी। हर बैच को पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शिक्षण कार्य कराने के गुर सिखाए जाएंगे।
शिक्षकों के लिए जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम
पहला बैच : 7 मार्च से 11 मार्च तक, 12 मार्च को टेस्ट
दूसरा बैच : 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक, 9 अप्रैल को टेस्ट
तीसरा बैच : 2 मई से 6 मई तक, 7 मई को टेस्ट
ग्रेजुएशन डे – 28 मई
26 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन जरूरी
स्कूलों को अपने शिक्षकों को इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाने के लिए https://forms.office.com/r/aV09cUiesw जारी लिंक पर पंजीकरण करना है। पंजीकरण 26 फरवरी तक होगा। वहीं जो शिक्षक पहले पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें दोबारा पंजीयन की जरूरत नहीं है। यह प्रशिक्षण निशुल्क होगा।
