दीप सिंह सिद्धू के जाने के बाद गर्लफ्रेंड रीना ने किया इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में 16 फरवरी को निधन हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी में सिद्धू के साथ उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी थी। हादसे में गर्लफ्रेंड रीना को चोट लगी वह अस्पताल में भर्ती है मगर इस एक्सीडेंट में सिद्धू की मौत हो गई। जिसकी खबर ने रीना के …

मुबंई। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में 16 फरवरी को निधन हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी में सिद्धू के साथ उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी थी। हादसे में गर्लफ्रेंड रीना को चोट लगी वह अस्पताल में भर्ती है मगर इस एक्सीडेंट में सिद्धू की मौत हो गई। जिसकी खबर ने रीना के साथ पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

वैलेंटाइन डे मनाने के लिए रीना विदेश से सिद्धू के पास आई थी और दीप सिद्धू के साथ कार से लुधियाना जा रही थी जिस दौरान रास्ते में दोनों का एक्सीडेंट हो गया था। दीप के जाने के बाद रीना बहुत दुखी है। जिस दौरान सोशल मीडिया पर उन्होने पोस्ट लिखा है।, “मैं टूट चुकी हूं। अंदर से मर चुकी हूं। अपनी इस सोलमेट के पास वापस आ जाओ, जैसा तुमने वादा भी किया था। तुमने कहा था कि तुम मुझे कभी जिंदगी में छोड़कर कहीं नहीं जाओगे। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं जान, मेरे सोल ब्वॉय, तुम मेरी हार्टबीट हो।”

अस्पताल के बैठ पर लेटे हुए रीना ने लिखा की “मैं आज जब अस्पताल में बेड पर लेटी हुई थी तो मुझे लगा कि तुम मेरे पास आओगे और मुझे कहोगे आई लव यू मेरी जान”। “मैं जानती हूं कि तुम हमेशा मेरे साथ हो। हम दोनों अपना भविष्य साथ प्लान कर रहे थे और अब तुम मुझे छोड़कर चले गए हो। सोलमेट्स कभी भी एक-दूसरे को छोड़कर नहीं जाते हैं और अब मेरी मुलाकात तुमसे दूसरी ओर होगी जान।”

एक वीडियों को शेयर करते हुए रीना ने लिखा की, “मेरे जान की जैकेट, मैं तुम्हारे बिना मर रही हूं, प्लीज मेरे पास वापस आ जाओ।”

एक और पोस्ट के साथ रीना ने लिखा, “मैं यह नहीं कर पा रही हूं. मेरी जान, मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं. मेरे पास वापस आ जाओ प्लीज. मैं तुम्हारे बिना सांस भी नहीं ले पा रही हूं तुम मुझे इतना दर्द देकर मुझे छोड़के चले गए, मेरी जान” इसके साथ ही रीना ने रोने वाली कई इमोजीज बनाई हैं।  रीना राय ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि जब हादसा हुआ, तब उनकी आंख लग गई थी। बता दें कि हादसा इतना जबरदस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी करीब 20 से 30 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। दीप सिद्धू का जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ, वह राजस्थान का है। उसका ड्राइवर अभी फरार है।

मगर रीने के इन पोस्ट से साफ पता चल रहा है उनके दिल के टुटने का और दुखों का वह दीप सिद्धू को काफी मिस कर रही है।

यह भी पढ़े- हरदोई: खेत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार