दिनेशपुर: सड़क दुर्घटना में प्रथमा बैंक के मैनेजर चंद्रमोहन की मौत
दिनेशपुर, अमृत विचार। प्रथमा बैंक गजरौला में तैनात मैनेजर चंद्रमोहन ( 36) की रामपुर कोतवाली के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने परिवार को लेने के लिए घर आ रहे थे। मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों …
दिनेशपुर, अमृत विचार। प्रथमा बैंक गजरौला में तैनात मैनेजर चंद्रमोहन ( 36) की रामपुर कोतवाली के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने परिवार को लेने के लिए घर आ रहे थे। मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों का उनके निवास में ताता लग गया।
बुधवार की रात्रि प्रथमा बैंक गजरौला में तैनात मैनेजर चंद्रमोहन (36) पुत्र भूपी सिंह निवासी ग्राम पंचायत कूल्हा के ग्राम-मदपुरी अपनी कार से घर लौट रहे थे। रामपुर के निकट ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर- ट्राली ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि चंद्रमोहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
परिजन चंद्रमोहन के शव घर ले आए। सूचना पर थाना अध्यक्ष विनोद जोशी के निर्देश पर एसआई डीएस बिष्ट , कांस्टेबल सुबोध रावल व यशपाल आर्य ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पत्नी आरती व मां शांति देवी बेसुध हो गई। पिता भूपी सिंह व छोटा भाई तेज सिंह के साथ परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी तीन वर्षीय आयुषी व छह महीने की हर्षाली दो पुत्रियां हैं।
थाना अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि घटना का मामला रामपुर की कोतवाली में दर्ज होगा। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भाजपा नेता मोहन सिंह पानू, ग्राम प्रधान सुंदर गिरी गोस्वामी, पूर्व जिपंस देव सिंह, ललित खोलिया, चंचल सिंह देऊपा, तारा दत्त भट्ट, आनंद सिंह गडिया, घनानंद तिवारी, राजेंद्र सिंह मेहरा, गोविंद सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह पानू, दिनेश नयाल, योगेश पानू, सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन अमर सिंह, शंकर सिंह नगरकोटी, कांग्रेस नेत्री रेखा रावत, मनोज कुमार, गोविंद सिंह चौहान सहित कई ग्रामीण ने उनके निवास मदपुरी जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
