रुद्रपुर: जुआ खेल रहे छह रईसजादों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीती देर रात एसओजी की टीम ने होटल में छापा मारकर शहर के नामी गिरामी छह रईसजादों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। मौके से टीम ने 1.23 लाख रुपये और ताश की गड्डी भी बरामद की थी। साथ ही मौके से तीन लग्जरी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीती देर रात एसओजी की टीम ने होटल में छापा मारकर शहर के नामी गिरामी छह रईसजादों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। मौके से टीम ने 1.23 लाख रुपये और ताश की गड्डी भी बरामद की थी। साथ ही मौके से तीन लग्जरी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बुधवार की शाम को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को खबर मिली थी कि काशीपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक होटल के कमरे में शहर के रईसजादे जुआ खेल रहे है। जिसकी सूचना मिलते ही एसओजी की टीम ने छापा मारकर शहर के नामी गिरामी व्यापारी और राजनैतिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले इंद्रा आदर्श कालोनी निवासी लोकेश कुमार, खुशी इन्कलेव निवासी दिलीप कुमार, रामेश्वरपुर लालपुर निवासी बलजीत सिंह, एलायंस पाश कालोनी निवासी जयप्रकाश सिंह, खुशी इन्कलेव निवासी हनीश बांबा, मुख्य बाजार रुद्रपुर निवासी आशीष अरोरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी व मुख्य आरोपी विकास चावला उर्फ कुटरु व उसका नौकर सुरेश कुमार मौके से फरार हो गया।
एसओजी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दिया। बताया जा रहा है कि पकडे़ गए आरोपी में से कुछ आरोपी राजनैतिक दलों से ताल्लुक रखते है।
