आजमगढ़ के मंडलायुक्त बलिया और गोरखपुर प्रशासन को पत्र लिखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले में छठें फेज में मतदान होगा। यानी तीन मार्च को वोटिंग होगी। कुछ यही स्थिति गोरखपुर में भी है। निर्वाचन आयोग का फरमान है कि परिवहन विभाग के अधिकारी अपने जिले का चुनाव कराने के बाद खाली हो जाएंगे, वह सातवें चरण में होने वाले दूसरे जिलों की चुनावी प्रक्रिया …

बलिया। यूपी के बलिया जिले में छठें फेज में मतदान होगा। यानी तीन मार्च को वोटिंग होगी। कुछ यही स्थिति गोरखपुर में भी है। निर्वाचन आयोग का फरमान है कि परिवहन विभाग के अधिकारी अपने जिले का चुनाव कराने के बाद खाली हो जाएंगे, वह सातवें चरण में होने वाले दूसरे जिलों की चुनावी प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस संबंध में बलिया और गोरखपुर प्रशासन को पत्र लिखा है। उनसे करीब 887 छोटी-बड़ी बसों को डिमांड की है। बलिया प्रशासन को मऊ के लिए इंतजाम करना है, जबकि गोरखपुर को आजमगढ़ के लिए।

यह भी पढ़ें:-ब्राजील में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई, 116 लोग लापता

संबंधित समाचार