कौशांबी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित दफ्तर में पहुंची चुनाव आयोग की टीम, हड़कंप
कौशांबी। जिले में सपा की शिकायत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर चुनाव आयोग ने जांच की है। सपा के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने इस मामले में आयोग से शिकायत की थी। सपा जिलाध्यक्ष ने आयोग को पत्र लिखा था और बताया था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू …
कौशांबी। जिले में सपा की शिकायत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर चुनाव आयोग ने जांच की है। सपा के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने इस मामले में आयोग से शिकायत की थी। सपा जिलाध्यक्ष ने आयोग को पत्र लिखा था और बताया था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित कार्यालय में ज्यादा मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, लोगों के लिए भोजन बनाए जाने और भारी मात्रा में प्रचार वाहन मौजूद हैं।
जिसके बाद पत्र मिलते ही आयोग की टीम डिप्टी सीएम के कार्यालय पहुंची। इस मामले में चुनाव आयोग के आय व्यय आब्जर्वर अंजु लता ने कार्यालय में चल रहे कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इश दौरान सिराथू स्थित कार्यालय में अफरातफरी मची रही। कार्यालय में क्या मिला इसकी सूचना फिलहाल नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चुनाव खत्म फिर क्यों जनता के बीच ‘मक्खन’ लगा रहा यह कद्दावर नेता?
वरुण ने अपनी ही पार्टी पर किया प्रहार
वहीं पीलीभीत से सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर ट्वीट किया है और आरोपों की बौछार की है ट्वीट में उन्होंने लिखा कि विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़, आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है, इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है। इस ट्वीट के बाद से ही चुनावी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विजय माल्या: 9000 करोड़
नीरव मोदी: 14000 करोड़
ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़
आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है।
इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) February 18, 2022
