बाराबंकी: रेलवे ट्रैक पर मिला बी. फार्मा के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी फार्मा प्रथम वर्ष के एक 20 वर्षीय छात्र का शव रेलवे ट्रैक के बीच से बरामद हुआ । रेलवे विभाग की सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीनाथपुर …

बाराबंकी। सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी फार्मा प्रथम वर्ष के एक 20 वर्षीय छात्र का शव रेलवे ट्रैक के बीच से बरामद हुआ । रेलवे विभाग की सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीनाथपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शुक्रवार की भोर करीब पौने चार बजे आरपीएफ ने रसौली स्टेशन मास्टर को सूचना दी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा है। रेलवे विभाग ने घटना की जानकारी डायल 112 पर थाना मसौली को दी। मौके पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए तलाशी ली तो मृतक की जेब से कमरे की चाभी व थोड़ी दूरी पर मोबाईल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने अंतिम बार हुए डायल पर फोन मिलाया जो उसके साथी अभिषेक शुक्ला ने उठाया तब मृतक की पहचान योगेश प्रजापति पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम गोपीनाथपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती के रूप में हुई।

सागर इंस्टीट्यूट में पढ़ता था अमित, ग्रीन सिटी में किराए पर रहता था

मृतक योगेश प्रजापति पुत्र चन्द्रभान लखनऊ- अयोध्या राजमार्ग पर स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीफार्मा फस्ट ईयर का छात्र था तथा ग्रीन सिटी में अमित पुत्र अशोक कुमार के मकान में कमरा किराये पर लेकर रहता था। मकान में मकान मालिक सहित अन्य गोण्डा जनपद के छात्र अभिषेक शुक्ला व दीपक तिवारी भी रहते है। मृतक बच्चो को ट्यूशन भी पढ़ाने का काम करता था।

गुरुवार की शाम को ट्यूशन पढ़ाने गया योगेश जब देर तक वापस न आया तो अभिषेक शुक्ला ने उसके मोबाईल पर फोन कर आने की जानकारी ली क्योंकि मकान पर कमरा लेकर रहने वाले छात्र खाना एक साथ ही खाते थे।

योगेश ने बताया कि आप लोग खाना खा लो हम देर में आएंगे। 11 बजे फोन किया तो योगेश ने बताया कि दस मिनट बाद आएंगे तब अभिषेक ने बताया कि दरवाजा बंद कर लेना।

शव के शिनाख्त एव मृतक की जेब से  मिली चाभी पर जब कमरे का ताला खोलकर छानबीन की गई तो मृतक की तकिया के नीचे अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि मैं जो जिन्दगी जीना चाहता हूं वह नहीं जी पा रहा हूं। और  मैं मम्मी पापा को परेशान नहीं करना चाहता हूं।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया छात्र ने आत्महत्या की की है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

संबंधित समाचार