उत्तराखंड: यहां खनन बना पशुपालकों की परेशानी का सबब, कई पशुओं ने दूध देना किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक ढूंगा में खान मालिक द्वारा देर शाम तक चल रहा खनन अब ग्रामीण पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी की आवाज के चलते मवेशी रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने दूध देना ही बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान गणेश …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक ढूंगा में खान मालिक द्वारा देर शाम तक चल रहा खनन अब ग्रामीण पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी की आवाज के चलते मवेशी रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने दूध देना ही बंद कर दिया है।

ग्राम प्रधान गणेश रावत, ग्रामीण आन सिंह, कुंदन सिंह ने बताया कि खान मालिक द्वारा देर रात तक जेसीबी से खनन किया जा रहा है। देर रात तक जेसीबी की आवाज से कई बार भैंस व गाय रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। मवेशियों को गौशाला में रखना दुष्कर हो रहा है। उन्होंने देर रात में खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

संबंधित समाचार