देहरादून: भाजपा का वार, कहा ईवीएम बदलने का नहीं, कांग्रेस को सता रहा हार का डार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा किसी न किसी मुद्दे को लेकर आमने-सामने हैं। अब ईवीएम में छेड़छाड़ के अंदेशे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ईवीएम बदलने …

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा किसी न किसी मुद्दे को लेकर आमने-सामने हैं। अब ईवीएम में छेड़छाड़ के अंदेशे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ईवीएम बदलने का नहीं बल्कि कांग्रेस के हारने का डर सता रहा है, तभी वह स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों की ड्यूटी लगा रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने उन पर तंज़ कसते हुए कहा कि मतदान से पहले तक अनुसूचित चेहरे को मुख्यमंत्री बनवाने का झूठा सपना दिखाने वाले हरीश रावत की असल मंशा एक बार फिर उजागर हुई है और वह अब खुद मुख्यमंत्री होने का दिन में ही सपना देख रहे हैं।

जनादेश ईवीएम में बंद हो गया है लेकिन हरीश रावत सीएम होने के भ्रम में घोषणा पर घोषणा करने पर तुले हैं। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि हरीश रावत अनुभवी नेता हैं, तभी उन्हे अपनी संभावित हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए अभी से हार के कारण तलाशते हुए ईवीएम और मतपत्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करते हैं। देखते जाइये, मतगणना के बाद यही कांग्रेसी हार के बाद ईवीएम की तकनीक पर उंगली उठाते नज़र आएंगे।

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपने जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से ईवीएम की निगरानी करने के लिए कहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर हमला बोलते कहा था कि, अपनी हार का अंदाजा भाजपा को लग गया है। बौखलाकर भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

कांग्रेस ने 10 पदाधिकारी पार्टी से निकाले
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ भितरघात करने वाले रुद्रप्रयाग के जिला महामंत्री कालीचरण रावत, महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, सचिव भारत भूषण कठैत, सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल को पदमुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने यह जानकारी दी।

संबंधित समाचार