देहरादून: किराए के कमरे में साथ रह रहे पुरुष और महिला साथी की तवे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राजधानी दून में हत्यारे ने एक पुरुष और महिला साथी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। पटेलनगर के विद्या विहार में हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह घटना शुक्रवार मध्य रात्रि करीब ढाई बजे की है। जब …

देहरादून, अमृत विचार। राजधानी दून में हत्यारे ने एक पुरुष और महिला साथी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। पटेलनगर के विद्या विहार में हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह घटना शुक्रवार मध्य रात्रि करीब ढाई बजे की है। जब एक शख्स ने पति-पत्नी को मार डाला। दरअसल, विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले सपना नाम की महिला, बबलू और हरिद्वारी नाम के शख्स ने किराए पर एक कमरा लिया था। तीनों यहां साथ ही रहते थे। बबलू होटल में काम करता था, वहीं हरिद्वारी पुताई का काम करता था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वारी ने रात ढाई बजे साबी और राजेंद्र को तवे से बुरी तरह से पीट डाला। जिसमें सहारनपुर निवासी सपना और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन हत्या करने के पीछे क्या वजह थी अभी इन कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस मान रही है कि दोनों पुरुष महिला के साथ रह रहे थे। दोनों उसके पति थे। माना जा रहा है कि महिला पर अधिकार को लेकर ही ये विवाद हुआ।

संबंधित समाचार