IND vs WI : जीत के बाद रोहित शर्मा ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- ‘मुझ पर दबाव कम हो गया’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत हुई। इसी के साथ भारत ने 2-0 सीरीज को भी अपने नाम कर लिया, तीन मैच की इस सीरीज़ में अब भारत 2-0 से आगे है। मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा …

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत हुई। इसी के साथ भारत ने 2-0 सीरीज को भी अपने नाम कर लिया, तीन मैच की इस सीरीज़ में अब भारत 2-0 से आगे है। मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उनकी पारी को सराहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट पर 186 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम तीन विकेट पर 178 रन ही बना सकी।

  • भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में में वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया
  • तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है
  • जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ

मैच खत्म होने के बाद जब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा से विराट कोहली की पारी के बारे में पूछा, तो रोहित शर्मा ने कहा कि वह शानदार तरीके से खेले थे। विराट कोहली का पारी काफी अहम थी, उन्होंने जैसे शुरू किया उससे मेरे ऊपर से दबाव हट गया। हमने तेज शुरुआत नहीं की थी, लेकिन उन्होंने आकर शॉट्स खेलना शुरू किए।कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली का इस तरह शॉट खेलने आंखों को सुकून देने जैसा था।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर की पारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को विविधता से परेशान किया। रोहित ने कहा, ‘भुवी अच्छी यॉर्कर और बीच-बीच में बाउंसर फेंक रहे थे। हमें उनके टैलंट में पूरा यकीन है।’ भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में बहुत कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में न सिर्फ चार रन दिए बल्कि हाफ सेंचुरी बना चुके निकोलस पूरन को रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट भी करवाया।

आपको बता दें कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तेज़ी से रन बटोरना शुरू कर दिया। विराट कोहली ने 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल था। विराट कोहली के अलावा इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर ने शानदार पारी खेली। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हुई, ऋषभ पंत ने तेजी से अपनी फिफ्टी भी पूरी की। पंत ने अपनी पारी में 28 बॉल खेलीं और 52 रन बनाए। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 18 बॉल में 33 रन बना डाले। अगर रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित शर्मा ने 18 बॉल में सिर्फ 19 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट किया पहला बल्ला

संबंधित समाचार